परवेज अख्तर/सिवान :- स्थानीय सीओ रवींद्र मिश्र के आदेश पर लॉकडाउन के नियम का उल्लंघन करने, मास्क नहीं पहनने और अधिकारी संग दुर्व्यवहार करने के मामले में शुक्रवार को दो लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई. जानकारी के अनुसार सीओ पुलिस बल के साथ नौतन बाजार में लॉकडाउन के पालन कराने को ले बाजार का निरीक्षण कर रहे थे.
वहीं नौतन बाजार निवासी श्यामसुंदर प्रसाद और दुर्गा प्रसाद बिना मास्क के दुकान पर खड़े थे. सीओ ने मास्क नहीं पहनने पर आपत्ति जताई तो उक्त दोनों लोग सीओ से उलझ गए. इस मामले में सीओ के आवेदन पर थानाध्यक्ष अभिमन्यु कुमार ने उक्त दोनों के विरुद्ध सरकारी आदेश का उल्लंघन करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…