तरवारा के चाचोपाली बाबुटोला गांव में शव बरामदगी मामले में अज्ञात पर प्राथमिकी

  • शक के आधार पर पुलिस ने एक को लिया हिरासत में
  • हिरासत में लिए गए व्यक्ति ने स्वीकारी शव ठिकाने लगाने की बात

✍️परवेज अख्तर/एडिटर इन चीफ:
जी.बी. नगर थाना क्षेत्र के चाचोपाली बाबुटोला गांव स्थित नदी से पुलिस ने बुधवार की शाम ग्रामीणों की सूचना पर एक अधेड़ व्यक्ति का शव बरामद की थी। मृतक की पहचान थाना क्षेत्र सरैया निवासी अशोक कुमार के रूप में हुई थी। शव बरामदगी को लेकर मृत अशोक कुमार के बड़े भाई द्वारिका प्रसाद यादव द्वारा थाने में पूर्व में दिए गए आवेदन के आधार पर पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी है।

वहीं पुलिस ने शक के आधार पर चाचोपाली दीक्षितपुर निवासी किशोरी साह को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। इस संदर्भ में थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार ने बताया कि चाचोपाली दीक्षितपुर निवासी किशोरी साह को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के दौरान किशोरी साह ने साक्ष्य छुपाने की नीयत से शव को ठिकाना लगाने के लिए नदी में फेंकने की बात स्वीकारी है। वहीं इस घटना में और लोगों के संलिप्त होने की बात सामने आ रही है, इसको लेकर पुलिस कार्रवाई करने में जुटी हुई है। वहीं घटना के बाद स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026