हुसैनगंज में पैक्स में धान बेचने वाले किसानों को नहीं मिल रहा है पैसा

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के हुसैनगंज प्रखंड स्थित 16 पैक्सों में से चार पैक्स में एक नवम्बर से धान की खरीदारी की जा रही है। इसके लिए सरकार द्वारा ए ग्रेड धान की कीमत 2060 रुपये तथा बी ग्रेड धान के लिए 2040 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है।बीसीओ अमित कुमार ने बताया कि गोपालपुर,बघौनी,मड़कन और पकवलिया पैक्स में 2165 क्विंटल धान की खरीदारी हो चुकी है।साथ शेष पैक्सों में जल्दी ही खरीदारी की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।किन्तु अभी तक किसानों का भुगतान तकनीकी गड़बड़ी के कारण नहीं हो पाया है।

पैक्स में समय से भुगतान नहीं मिलने के कारण औने पौने दामों में अपनी फसलों को बिचौलियों के हाथों बेचने को मजबूर किसान चूंकि अभी गेहूँ की बुआई का मौसम चल रहा है। ऐसे में किसानों को खाद,बीज एवं कीटनाशक की आवश्यकता पड़ रही है। पैक्स में समय से पैसा नहीं मिलने के कारण किसान 4 से 5 सौ रूपये कम कीमत पर धान बेचने को विवश हैं।ऐसे में किसानों का दोहन और बिचौलियों की चांदी कट रही है। तथा सरकार किसानों की आय दोगुनी करने की दम्भ भर रही है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026