परवेज अख्तर/सिवान: जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के टेढ़ीघाट में 18 फरवरी की शाम मैट्रिक का परीक्षा देकर अपने भाई के साथ बाइक से घर लौट रही संजना कुमारी की मौत ट्रैक्टर के धक्के से हो गई थी तथा उसका भाई सूरज सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया था। इस संबंध में सिसवा कला निवासी छोटन सिंह के पुत्र व मृतका के भाई सूरज सिंह के फर्द बयान के आधार पर हुसैनगंज थाने में अज्ञात ट्रैक्टर चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। ज्ञात हो कि घायल होने की वजह से सूरज सिंह भी मैट्रिक परीक्षा में कुछ पेपर देने से वंचित रह गया है। थानाध्यक्ष रामबालक यादव ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…