सिवान में अलग-अलग सड़क दुर्घटना में एक की मौत, पिता-पुत्र समेत तीन घायल

परवेज अख्तर/सिवान : जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में सोमवार को हुई सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई, वहीं पिता-पुत्र समेत तीन लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज स्थानीय अस्पताल लाया गया, जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक बसंतपुर थाना क्षेत्र के बरवां खुर्द निवासी मकसूदन सहनी का पुत्र मनीष सहनी है, जबकि घायलों में सिसवन थाना क्षेत्र के सुवही रामगढ़ निवासी शशि कांत तिवारी एवं पुत्र नीलमणि तिवारी तथा गया जिले के छोटे लाल प्रसाद का पुत्र विवेक रंजन है ! सोमवार की दोपहर बसंतपुर थाना क्षेत्र के सिपाह-नगौली मुख्य सड़क पर घटी।

बताया जाता है कि बसंतपुर थाना क्षेत्र के बरवां खुर्द निवासी मकसूदन सहनी का पुत्र मनीष सहनी तथा उसके दो पड़ोसी अलग-अलग बाइक लेकर सिपाह-नगौली सड़क पर किसी कार्य से जा रहे थे। तीनों बाइक तेज गति से चला रहे थे। तभी मनीष सहनी बाइक नियंत्रण खोने से सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए पड़ोसी बसंतपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां उसकी स्थिति गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया। स्वजन घायल युवक को सदर अस्पताल ले गए, जहां से गोरखपुर रेफर कर दिया गया। गोरखपुर जाने के दौरान रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। पुलिस मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने में जुटी हुई है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026