Categories: छपरा

सारण में आचार संहिता उल्लंघन पर मुखिया के खिलाफ FIR दर्ज, बोलेरो जब्त

छपरा: मांझी के अंचलाधिकारी धन्नजय कुमार ने ताजपुर के पैक्स अध्यक्ष व मुखिया प्रत्याशी सुरेंद्र कुमार सिंह पर आदर्श आचार संहिता उल्लंघन करने के साथ साथ एक बोलेरो के चालक तथा वाहन मालिक पर पर आर्दश आचार संहिता उल्लंघन करने के मामले में स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज कराया है.तथा बेलोरो को जब्त कर लिया.

हालांकि वाहन का चालक गाड़ी को छोड़ कर भागने में सफल रहा.दर्ज प्राथमिकी का आरोप है कि फुलवरिया नल-जल के पानी टंकी पर मुखिया सुरेंद्र सिंह का बैनर लगा हुआ था.जो आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन है.बैनर को जब्त कर वापस लौटते समय एक बोलेरो के उपर दो हार्न बजाते हुए चालक प्रत्याशी का प्रचार कर रहा था.

पुलिस को देखते हुए चालक गाड़ी छोड़ कर भाग निकला.गाड़ी जो जब्त कर लिया गया.गाड़ी पर ध्वनि तथा प्रचार करने का अनुमति पत्र नही लगा हुआ था.गाड़ी के मालिक तथा चालक के विरुद्ध आर्दश आचार संहिता उल्लंघन के मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है.प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस मामले की अनुसंधान में जुट गई है.गाड़ी के पीछे केंद्रीय रिजर्व पुलिस लिखा हुआ है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026