Categories: छपरा

छपरा में GRP पुलिस के जवानों को मिलेगा नया थाना और बैरक

परवेज अख्तर/एडिटर इन चीफ: छपरा जंक्शन और छपरा कचहरी के राजकीय रेल पुलिस जवानों के लिए जल्द ही नया थाना और नया बैरक बनाया जाएगा। इस आशय की जानकारी मुजफ्फरपुर रेल एसपी ने छपरा में पत्रकारों से वार्ता करते हुए कही। उन्होंने कहा कि राजकीय रेल पुलिस के जवानों की समस्या से भलीभांति अवगत हैं उन्हें रहने में काफी समस्या होती है। इसके लिए पूरी तरह से तत्पर हैं। ताकि जवानों को ड्यूटी के बाद आराम करने का पूरा मौका मिल सके। रेल एसपी ने बताया कि छपरा जंक्शन स्थित नया रेल थाना और बैरक अगले वित्तीय वर्ष में तैयार हो जाएगा ।

इसके साथ कहा कि लगभग सभी स्टेशनों के थाना भवन पुराने होने के साथ जर्जर हो चुके है।उन्होंने कहा कि सिवान , छपरा जंक्शन ,थावे, सोनपुर ,हाजीपुर, में भी नये थाना भवन बनाये जा रहे है छपरा कचहरी स्टेशन के लिए नए थाना भवन का अप्रूवल मिल चुका है और जल्द ही काम शुरू होगा। वही कई जगह पर काम शुरू हो चुका है और कई जगह पर काम समाप्ति की ओर है और जल्द से जल्द नए थाने भवन बनकर तैयार हो जाएंगे और जल्द ही इस पर भी काम शुरू होगा आज अपने दौरे के दौरान छपरा, छपरा कचहरी राजकीय रेल पुलिस पोस्ट तथा छपरा जंक्शन के रेल थाना थाना के निरीक्षण किया अपने निरीक्षण करने के दौरान रेल एसपी ने यह बात कही उन्होंने कहा कि वे अपने नियमित दौरे पर चेकिंग करने आए हैं और यहां का काम संतोषप्रद है।

इसके साथ सोनपुर मेले के आयोजन रेल एसपी ने कहा कि हमारी तो जिम्मेदारी बनती है चाहे मेले का आयोजन हो चाहे नहीं लेकिन गंगा स्नान के दौरान आने वाले लोगों की सुरक्षा की जिम्मेदारी हमारी है और इसके लिए हम पूरी तरह से तैयार है रेल आरक्षी अधीक्षक ने कहा विगत 2 साल से कोविड काल के कारण मेले का आयोजन तो नहीं हुआ है लेकिन गंगा स्नान के दौरान आने वाले श्रद्धालुओं के लिए राजकीय रेल पुलिस पूरी तरह से तैयार है।

 

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026