दारौंदा में मारपीट व रुपए छीनने के मामले में चार लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज

✍️परवेज अख्तर/सीवान: जिले के दारौंदा थाना क्षेत्र के सिरसांव में 16 फरवरी की रात तिलक समारोह में पंचायत समिति सदस्य मंटू प्रसाद को कुछ लोगों ने कट्टा के बट से मारपीट कर घायल कर दिया तथा 12 हजार रुपये छीन लिए थे। इस मामले में घायल सिरसांव निवासी केशव प्रसाद के पुत्र पंचायत समिति सदस्य मंटू प्रसाद ने थाने में चार नामजद एवं पांच अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी कराई है। उसने आरोप लगाया है कि 16 फरवरी को मेरे पट्टीदार के यहां तिलक आया था।

मैं तिलक समारोह के दौरान अपने पट्टीदार के दरवाजे पर बैठा था तभी गांव के ही प्रदीप प्रसाद, रवि प्रसाद, धनंजय प्रसाद, विशाल प्रसाद चार-पांच अज्ञात बदमाशों के साथ पहुंचे तथा मुझे कट्टा के बट से मारकर घायल कर दिया तथा मेरे जेब से 12 हजार रुपये निकाल लिए तथा 88 हजार रुपये रंगदारी की मांग की। आरोपितों ने कहा कि जब तक रंगदारी नहीं दोगे सरकारी काम नहीं करने दिया जाएगा। इस दौरान बदमाशों ने रंगदारी नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी है। इस संबंध में थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार प्रभाकर ने बताया कि प्राथमिकी कर मामले की जांच की जा रही है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026