हुसैनगंज में हवन पूजा के साथ हुई रुद्र चंडी महायज्ञ की पूर्णाहुति

✍️परवेज अख्तर/सीवान:
हुसैनगंज प्रखंड के सिंगारपट्टी मठिया (नाथधाम) में 10 फरवरी से चल रहे नौ दिवसीय रुद्र चंडी महायज्ञ की पूर्णाहुति शनिवार को हवन पूजा के साथ ही गई। इस मौके पर हवन पूजा एवं यज्ञ मंडप की परिक्रमा करने के लिए काफी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ देखी गई।यज्ञाचार्य पं. मनीष तिवारी ने बताया कि इस महायज्ञ की पूर्णाहुति महाशिवरात्रि के मौके पर वैदिक मंत्रोच्चारण एवं हवन पूजा के साथ की गई है। उन्होंने हवन की महिमा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हवन वैदिक काल से अब तक मनुष्यों के सेहत के लिए काफी लाभदायक होता है।

हवन से निकलने वाली धुआं हवा में फैले विकारों को नष्ट करता है तथा वातावरण स्वच्छ हो जाता है। यज्ञ समापन के बाद श्रद्धालुओं ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर खुशी जाहिर किया। मुख्य यजमान धनंजय सिंह एवं पत्नी रंजू सिंह ने यज्ञाध्यक्ष निजानंद गिरि एवं आचार्य मनीष तिवारी को सम्मानित किया। साथ ही कमेटी के सदस्यों ने सम्मान के साथ अगले साल शिव, पार्वती गणेश महायज्ञ के लिए आमंत्रित किया। इस अवसर सदस्य मुक्तिनाथ साह, मंटू साह, सुनील, वासुदेव, संदीप, सुलगन सहित सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026