परवेज अख्तर/बैकुंठपुर (गोपालगंज):- जिले के बैकुंठपुर स्थानीय थाने के बैकुंठपुर पावर सब स्टेशन में पदस्थापित बटन पट चालक संजय कुमार के खिलाफ बैकुंठपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है | प्राथमिकी बरौली विद्युत अनुमंडलीय कार्यालय के पदाधिकारी के निर्देश पर कनीय अभियंता प्रकाश कुमार सिंह ने दर्ज कराई है | दर्ज प्राथमिकी में आरोप है कि ऑपरेटर संजय कुमार बहाली के दौरान आरटीआई का प्रमाण पत्र नार्थ बिहार पावर कार्यालय में जमा किए थे | जिसमें उन्होंने 611 अंक का प्रमाण पत्र जमा किया था | जबकि जांच के दौरान ऑपरेटर का आईटीआई में 551 अंक ही प्रमाणित किया गया है | मामले की जांच व वरीय अधिकारियों के आदेश पर यह प्राथमिकी दर्ज की गई है | थानाध्यक्ष अमितेश ने बताया कि दर्ज प्राथमिकी के आधार पर मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है |
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…