तरवारा के चाड़ी बाजार पर सर्राफा कारोबारी की हुई हत्या कांड मामले में छह अज्ञात अपराधियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज

  • एक किलो तीन सौ ग्राम सोना, दस किलो चांदी, चांदी के ज्वेलरी के 12 बाक्स व चार लाख नकद की हुई है लूट
  • मृत आकाश के बड़े भाई सुनील के लिखित तहरीर पर दर्ज हुई प्राथमिकी

✍️परवेज़ अख्तर/सिवान:
जी.बी. नगर थाना क्षेत्र के चाड़ी बाजार स्थित करीना ज्वेलर्स में 13 अक्टूबर की दोपहर लूट के दौरान बदमाशों ने गोली मारकर ज्वेलरी दुकानदार आकाश कुमार सोनी की हत्या कर दी थी, जबकि किराना दुकानदार पिंटू कुमार चौहान को गोली मारकर घायल कर दिया था। मामले में एसपी श्री शैलेश कुमार सिन्हा के निर्देश पर गठित एसआइटी एवं एसटीएफ की टीम ने सीसी कैमरा की मदद से बदमाशों की पहचान कर शनिवार की देर रात छापेमारी की।हालांकि किसी भी बदमाशों को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर सकी।पुलिस ने सभी बदमाशों के घर की तलाशी ली।सभी बदमाश फरार थे।वहीं मृत आकाश के बड़े भाई सुनील कुमार सोनी स्थानीय लोगों के साथ रविवार को जीबी नगर थाना पहुंचे और छह अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध प्राथमिकी कराई।इसमें लूट के दौरान गोली मार कर हत्या कर देने एवं किराना दुकानदार पिंटू कुमार चौहान को घायल करने का आरोप लगाया गया है।

बताया कि पिस्टल के बल पर दुकान से एक किलो तीन सौ ग्राम सोना, दस किलो चांदी, चांदी के ज्वेलरी के 12 बाक्स, चार लाख नकद लूट कर की गई है। इसकी अनुमानित कीमत करीब 80 लाख रुपये के करीब है।सुनील ने कहा कि मुझे स्थानीय थाना पर भरोसा नहीं है।मेरे स्वजन एवं स्थानीय दुकानदारों में भय का माहौल है।वहीं घटना के दो दिन बाद भी आकाश की मौत के सदमे से उसके स्वजन नहीं उभर पा रहे हैं।परिजनों में चीख पुकार मची हुई है।बिधवा पत्नी के करूण चित्तकार से उपस्तिथ लोगों की आंखें नम हो जा रही है।इस बाबत जीबी नगर थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर अखिलेश कुमार ने कहा कि गिरोह की पहचान कर ली गई है।लुटे गए आभूषण की बरामदगी का प्रयास किया जा रहा है।घटना का पूर्ण रूप से उद्वेदन के लिए वरीय पुलिस पदाधिकारी के द्वारा बनाई गई पुलिस टीम के साथ छापेमारी की जा रही है।इसके आगे पूछे जाने पर उन्होंने अनुसंधान प्रभावित होने का हवाला देते हुए कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026