सिवान के अलग-अलग जगहों पर सड़क हादसे में तीन गंभीर रूप से घायल, रेफर

✍️परवेज़ अख्तर/सिवान:
जिले में अलग-अलग जगहों पर रविवार को सड़क हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि एक की स्थिति गंभीर होने के कारण चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। स्वजनों घायल को शहर के किसी निजी अस्पताल में लेकर चले गए। घायलों में आंदर निवासी ललन साह व नगर थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर निवासी राजशेखर कुमार और गोपालगंज जिले के थावे निवासी विनोद शामिल हैं।पहली घटना हुसैनगंज थाना क्षेत्र के हुसैनगंज बाजार में हुई, जहां दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर में दोनों चालक गंभीर रूप से घायल हो गए।

दोनों घायल बाइक चालकों को स्थानीय लोगों की मदद से सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों में आंदर निवासी ललन साह व नगर थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर निवासी राजशेखर कुमार शामिल थे। वहीं दूसरी घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बरहन बाजार समीप हुई जहां बाइक सवार को पिकअप चालक ने धक्का मार कर घायल कर दिया और फरार हो गया। घायल बाइक चालक की पहचान थावे निवासी विनोद कुमार के रूप में हुई।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026