Gopalganj News in Hindi

गोपालगंज: मारपीट के मामले में 10 लोगों के विरुद्ध हत्या के प्रयास की प्राथमिकी दर्ज

गोपालगंज: जिले के कटेया थाने के पुलिस ने मारपीट के मामले में 10 लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है। प्राप्त सूचना के अनुसार थाना क्षेत्र के पंचदेवरी निवासी दीपक कुमार श्रीवास्तव ने थाने में दिए अपने आवेदन में आरोप लगाया है कि गत शनिवार 8:45 बजे जब अपने घर से पंचदेवरी बाजार दूध लाने जा रहे थे, उसी दौरान पहले से घात लगा कर बैठे गोरख रावत सहित तीन लोगों ने उन्हें एकाएक घेर लिया और जान से मारने की नियत से उनके सर पर दाब से वार कर दिया. जब वे जान बचाने के लिए एक ग्रामीण के घर में घुसे, तो बाकी सात आरोपी भी वहां पहुंच गए और उन्हें मारने पीटने के साथ ही गले में पहना सोने का चैन, 52 हजार रुपए व रियलमी का मोबाइल फोन भी छीन लिए. यही नहीं, आरोपियों ने पीड़ित के मां की कान की बाली नोचने के साथ ही उनका फोन भी छीन लिया. पुलिस ने थाने में दिए आवेदन के आधार पर सभी दसों आरोपियों के विरुद्ध भारतीय दंड विधान की विभिन्न सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है और मामले की जांच कर रही है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026