परवेज अख्तर/सीवान:- जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के कन्हौली गांव के मोहन मिश्र के साथ गुरुवार की रात तीन लोगों ने कट्टे का भय दिखा गाली-गलौज करते हुए गला दबाया. मामले में पीड़ित के बयान पर शुक्रवार को कांड संख्या 436/19 दर्ज की गई है. बयान में कहा गया है कि गुरुवार की रात कन्हौली बाजार से घर जा रहा था. तभी रास्ते मे कन्हौली के विजय सिंह, रितिक सिंह व हुस्सेपुरनन्द के प्रमोद कुमार सिंह ने कट्टा दिखा कर मुझे रोक लिया व विजय सिंह जान मारने की नीयत से जमीन पर पटक कर मेरा गला दबाने लगे. तभी रितिक ने चाकू से मुझ पर हमला कर दिया. जिससे मेरा कान व गाल कट गया. मैं भागने का प्रयास किया तो प्रमोद सिंह ने कहा की साले को गोली मार दो. तब डर से मैं वहीं खड़ा हो गया तो उक्त तीनों ने मेरे पॉकेट से तीन हजार रुपये नगद व गले से सोने का चेन छीन लिया. घर आकर परिवार के लोगों से सारी बात बताया तो मेरी भतीजा व पत्नी पूछने के लिए विजय सिंह के घर गए. इस दौरान मेरी पत्नी के साथ छेड़छाड़ भी की गई. पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन में जुटी है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…