परवेज अख्तर/सीवान:- जिले के चैनपुर ओपी थाना अंतर्गत चैनपुर बाजार में मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने शनिवार को पासी टोला में जमकर छापेमारी की छापेमारी के दौरान दो ठिकानों से 135 बोतल अंग्रेजी शराब जब्त किया गया. इस मामले में चैनपुर की पुलिस ने दो शराब माफियाओं पर प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. ओपी थानाघ्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि सूचना के आधार पर चैनपुर बाजार के पासी टोला में छापेमारी की गई. छापेमारी के दौरान अरविंद चौधरी के घर से 180 एमएल के 80 बोतल रोमियो क्रेजी एव धर्मेन्द्र चौधरी के घर से 55 बोतल 180 एमएल रोमियो क्रेजी शराब को जब्त किया गया. हालांकि दोनों शराब माफिया भागने में सफल हो गए. चैनपुर की पुलिस ने दोनों को शराब मामले में अभियुक्त बनाते हुए प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रहे हैं.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…