परवेज़ अख्तर/फुलवरिया (गोपालगंज):-जिले के फुलवरिया थाने के सहायक श्रीपुर ओपी क्षेत्र के बंसी बतरहा गांव निवासी व पूर्व प्रखंड प्रमुख नीलम राय के घर में शनिवार की देर संध्या लाखों रुपए की संपत्ति की चोरी के मामले मे प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया है । प्राथमिकी उनके पुत्र विपुल राय ने कराया है । दर्ज प्राथमिकी में उसी गांव के राजीव राय उर्फ भीम राय सहित तीन नामजद के अलावे तीन अज्ञात के विरुद्ध कराया है. जिसमें आरोप लगाया है कि शनिवार देर शाम घर के बगल के बंगले में अपने कुत्ते की तेज भौकने की आवाज सुनकर गया तो देखा कि टूटी हुई दिवार के पास छ व्यक्ति भाग रहे थे. जिनमें मैंने तीन लोगों को पहचान लिया और अन्य तीन लोग पहचान में नहीं आ सके. बंगले के अंदर गया तो देखा कि फर्श पर खून गिरा हुआ है ऊपर चढ़कर देखा तो अलमारी का ताला तोड़कर एक लाख 70 हजार रुपए नगद सौ ग्राम सोना का ब्रेसलेट तथा दो कीमती घड़ी की चोरी के साथ-साथ अन्य सामग्री को तहस-नहस कर दिया गया है. साथ ही उन्होंने आरोप लगाया है कि उक्त लोगों के साथ मेरे कुत्ते के साथ जमकर झड़प भी हुआ है. पुलिस मामले कि छानबीन कर रही है ।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…