परवेज अख्तर/सिवान:
जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला व उसके बेटे को कुछ लोगों द्वारा शादी की नीयत से बहला-फुसला कर अपने साथ ले जाने का मामला प्रकाश में है. घटना 14 जनवरी की सुबह की बताई जाती है. जब महिला अपने आठ साल के बेटे के साथ घर से शौच के लिए गई थी. तभी रास्ते मे विकास चौधरी, पंकज चौधरी, सोनू चौधरी व अन्य दो अज्ञात लोगों ने शादी की नीयत से महिला को बहला-फुसला कर अपने साथ लेते गए.
साथ मे महिला का बेटा भी था. काफी खोजबीन के बाद कुछ पता नही चलने पर महिला के पति ने मंगलवार को बसंतपुर थाना पहुंच आपबीती सुनाई. उसके बाद मामले में कांड संख्या 46/21 दर्ज की गई है. दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है की महिला ने अपने शरीर पर सभी गहने भी पहन रखे थे. साथ ही पति ने आशंका जताया है की मेरी पत्नी शादी के लिए राजी न हो सकी तो उपरोक्त लोग मेरी पत्नी व बेटे को जान से मार डालेंगे. पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर जांच में जुट गई है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…