हसनपुरा के रजनपुरा में भाजपा कार्यकर्ताओं का दो दिवसीय प्रशिक्षण शुरु

परवेज अख्तर/सिवान:
जिले के हसनपुरा प्रखंड के रजनपुरा पंचायत के मुखिया सह पूर्व मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश तिवारी के आवास पर गुरुवार को भाजपा कार्यकर्ताओं का दो दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित की गयी. इसके पूर्व भाजपा कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर उनके तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रध्दा सुमन अर्पित की.कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्वी  मंडल अध्यक्ष प्रभुनाथ यादव ने की.  तत्पश्चात कार्यक्रम की शुभारंभ की गयी.प्रथम सेशन में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह ने भाजपा का इतिहास और आज तक की यात्रा पर चर्चा की.

द्वितीय सेशन में कीड़ा भारती बिहार के सह प्रांतमंत्री नवीन सिंह परमार ने विषय विचार परिवार का परिचय, संगठन से जुड़े लोग उनकी विषय में संक्षिप्त परिचय व कार्य पध्दति के बारे में बताया. तृतीय सेशन में भाजपा के पूर्व सांसद सह प्रदेश उपाध्यक्ष ओमप्रकाश यादव ने देश की वर्तमान राजनीतिक परिदृष्य में भाजपा के कार्यकर्ताओं की भूमिका पर विस्तृत जानकारी दी गयी. प्रशिक्षण में बृजनंदन सिंह, शैलेस कुमार सिंह, मनन मिश्र,  मुखिया ओमप्रकाश तिवारी, जयप्रकाश ओझा, सुनिल पांडेय, देवानंद गिरि, अरुण सिंंहा, राकेश पांडेय, महेश यादव,श्वामीनाथ राम,  राकेश मिश्र, हरेंद्र यादव, जितेंद्र यादव, अजय पांडेय,मंजेश पांडेय,पप्पु यादव,रोहित कुमार सिंह, हंसनाथ पंडित, विकास साह,अंबर हुसैन,शंभु कुशवाहा आदि उपस्थित रहे.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026