Maharajganj News

छेड़खानी व मारपीट के मामले में प्राथमिकी दर्ज

परवेज अख्तर/सिवान:- जिले के महाराजगंज थाना क्षेत्र के बगौछा गांव में मंगलवार की शाम एक नाबालिक के साथ छेड़खानी व मारपीट का मामला प्रकाश में आया है। घटना के संदर्भ में बगौछा गांव निवासी धना राय के पुत्री काल्पनिक नाम रुक्मिणी कुमारी ने अपने साथ छेड़खानी और मारपीट के मामले में महाराजगंज पीएचसी में पुलिस के समक्ष बयान देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। दिए गए बयान में उसने कहा है कि गांव के दो लोग मेरे साथ छेड़खानी करने लगे। दोनों लोग मेरा कपड़ा फाड़ कर इज्जत लूटना चाहते थे।

वही छेड़खानी का विरोध और मेरे द्वारा हल्ला करने पर बचाने आए मेरे माता पिता और बहन के साथ भी उन लोगो ने मारपीट किया। इस संबंध में पुलिस ने पीड़िता के बयान पर बगौछा गांव निवासी रुदल राय के पुत्र विकेश राय और शैलेंद्र राय, लोरिक राय के पुत्र दिनेश राय, देव लाल यादव के पुत्र धर्मेंद्र राय और दिलीप कुमार, मुनीलाल राय के पुत्र विनोद राय पर प्राथमिकी दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष दयानंद सिंह ने बताया कि इस मामले में थाना कांड संख्या 184/20 प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026