नौतन

नौतन में भाकपा माले का तीन दिवसीय कार्यक्रम सम्पन्न

परवेज अख्तर/सिवान:- जिले के स्थानीय प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में भाकपा माले का तीनदिवसीय प्रतिवाद कार्यक्रम मंगलवार को संपन्न हो गया। यह कार्यक्रम रविवार से चल रहा था। इस दौरान खलवाँ में जितेंद्र राय, खापबनकट में बालकेश्वर यादव, सागरा में ओवरसियर साह, सेमरिया में राजेश कुशवाहा, मुरारपट्टी में मदन यादव आदि के नेतृत्व में प्रतिवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया । इस संबंध में माले नेत्री सह जिला पार्षद सोहिला गुप्ता ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि सत्ता के संरक्षण में अपराधी पल रहे हैं ।

उन्होंने बताया कि बिहार में न्याय के साथ विकास की तथाकथित सरकार चल रही है। भाजपा-जदयू के संरक्षण में सामंती-सांप्रदायिक अपराधियों द्वारा दलित गरीबों और महिलाओं पर हमले तेज कर दिये गए हैं। मैरवाँ के जिला पार्षद उपेंद्र गोंड़ पर नौतन मोड़ के पास हिंदू युवा वाहिनी के सामंती गुण्डों द्वारा हमला, हुसैनगंज में राजीव कुशवाहा की हत्या, छोटका माझा मे मुस्लिम परिवार पर हमले सहित जिले के दर्जनों गांवों में ऐसे हमले हो रहे हैं । जिस सामंती धाक को माले ने गाँवों मे दबा दिया था, सत्ता के संरक्षण से वो फिर सर उठा रही है।

पूरा बिहार और देश वैश्विक महामारी तथा बाढ़ की समस्या से जूझ रहा है। ऐसे हालात में भी बिहार के डबल इंजन की सरकार आपदा प्रबंधन की बजाय, बिहार विधानसभा को हड़पने में लगी है। जनता मर रही है। न दवा की व्यवस्था है और न ही प्रवासी मजदूरों के रोजगार की चिंता है। इसके अलावा उन्होंने सरकार से 10 हजार रुपए लॉकडाउन भत्ता के साथ साथ प्रवासी मजदूरों को राशन और रोजगार देने तथा गैरमजरूआ जमीनों को दलित गरीबों के बीच वितरित करने की मांग को बुलंद किया।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026