सिवान में ईंट-भट्ठे के विवाद में जमकर चली गोली, एक पक्ष के 5 लोग जख्मी

घात लगाये लोगों ने की अंधाधुंध फायरिंग

परवेज अख्तर/एडिटर इन चीफ:
गौतम बुद्ध नगर थाना क्षेत्र के लालगढ़ हरिहरपुर गांव में रविवार को पूर्वाह्न करीब 11:30 बजे एक ईंट भट्ठे के विवाद को लेकर हुई गोलीबारी में एक पक्ष के पांच व्यक्ति जख्मी हो गए. घायलों में खुश मोहम्मद के 3 पुत्र फतेह आलम, शाहीम आलम, मोहम्मद रहीम, लाल मोहम्मद का पुत्र सलीम मियां एवं रामदयाल यादव का पुत्र सुरेश यादव शामिल है.जख्मी फतेह आलम ने बताया कि गांव के ही भानु सिंह की रंगदारी के कारण पिछले 2 सालों से उनका ईंट भट्ठा बंद था.ईंट भट्टे को लेकर कई बार मारपीट एवं झड़प हुआ है. बताया कि जनवरी माह में एसडीएम सीवान द्वारा उसके पक्ष में निर्णय दिया गया.फतेह आलम ने बताया कि आज रविवार को वह अपने भाइयों के साथ अपने ईट भट्ठे पर ईंट निकालने के लिए गया.इसी क्रम में पहले से घात लगाए भानु सिंह एवं उसके परिवार के लोगों ने अंधाधुंध फायरिंग करके उसके तीन भाइयों सहित पांच लोगों को जख्मी कर दिया.

10 लाख रुपए रंगदारी की मांग का आरोप

घायल सभी व्यक्तियों को स्थानीय लोगों की मदद से सदर अस्पताल में भर्ती किया गया. फतेह आलम ने आरोप लगाया कि 10 लाख रुपए रंगदारी की मांग भानु सिंह द्वारा की गई थी.रंगदारी नहीं देने के कारण आज घटना को अंजाम दिया गया. इस घटना को लेकर गांव में दो पक्षों के बीच तनाव कायम है.घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ श्री जितेंद्र कुमार पांडे एवं एसडीएम श्री रामबाबू बैठा सदर अस्पताल पहुंचे तथा घटना की जानकारी लिया.

4 साल पहले फतेह आलम एवं भानु सिंह ने मिलकर खोला था ईंट भट्ठा

स्थानीय लोगों का कहना है कि 4 साल पहले फतेह आलम एवं भानु सिंह ने मिलकर संयुक्त रूप से ईंट भट्ठा खोला था.2 साल बाद आपसी लेनदेन के विवाद को लेकर दोनों मित्रों में झगड़ा हो गया तथा ईंट भट्ठा बंद हो गया. फतेह आलम एवं भानु सिंह ईट भट्ठे पर अपनी-अपनी दावेदारी करते रहे. ईट भट्टे को लेकर कई बार झगड़ा एवं मारपीट भी हुई.दोनों पक्षों को लेकर हुए विवाद के कई मामले थाने तक भी पहुंचे.इधर इस साल भानु सिंह ने अपनी एक नई चिमनी की शुरुआत कर लिया.

फतेह आलम का इनकार

फतेह आलम ने इनकार करते हुए कहा कि उन्होंने कभी भी भानु सिंह के साथ मिलकर चिमनी नहीं चलाया है. विवादित चिमनी उसकी अपनी चिमनी है.उन्होंने इस बात को स्वीकार किया कि मेरे चिमनी के नाम से भानु सिंह ने एक बैंक में खाता खोलकर मेरे चिमनी पर अपनी दावेदारी कर रहा है.

तीन थाने की पुलिस थी मौजूद

घटना की सूचना के बाद वरीय पदाधिकारी के निर्देश पर जीबी नगर,पचरुखी और बड़हरिया थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई.बताते चलें कि दोनों पक्षों कि तनाव को देखते हुए वरीय पदाधिकारियों के निर्देश पर तीनों थाने की पुलिस देर संध्या कर घटनास्थल और गांव में मौजूद रही.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026