परवेज अख्तर/सिवान: जिले के मैरवा थाना क्षेत्र के मैरवा धाम रोड के समीप हरिराम ब्रह्म मंदिर में अष्टयाम के लिए साउंड बजा रहे डीजे व्यवसायी के पुत्र को धाम के समीप के ही कृष्णा और सूरज ने अगवा कर बंद कमरे में मारपीट कर घायल कर दिया. पिटायी से जांघ पर छल्ले बन गए हैं. अगवा होने के दो घंटे बाद जब पिता ने युवक के मोबाइल पर फोन किया तो उसने सारी बात बतायी. जो मोबाइल फोन में रिकार्ड हो गया. उसके बाद पिता ने किसी तरह अपने पुत्र को छुड़ाया. इधर के पिता राधेश्याम प्रसाद ने थाना में आवेदन दिया है.
अगवा करने और मारपीट कर जान से मारने की धमकी की रिकॉडिंग भी पुलिस को दिया है. घायलों में अजय कुमार और अमित कुमार है. दोनों को बेरहमी से मारा गया है. पीड़ित के आवेदन के अनुसार शनिवार की संध्या बाइक से अजय कुमार अपने दादी को छोड़ने गया था. उसी दौरान बेवजह मैरवा धाम के वसंत प्रसाद के पुत्र कृष्णा प्रसाद ने मारने पीटने लगा. जब इसका विरोध किया गया तो जान से मारने की धमकी देने लगा. वहीं रविवार को मेरे दूसरे बेटे को अगवा कर मारपीट कर घायल कर दिया. पीड़ित उनके आतंक से डरा और सहमा हुआ है. उसने पुलिस से आरोपितों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गुहार लगायी है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…