बड़हरिया बाजार के शिवम प्रेस में लगी आग,10 लाख का नुकसान

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बड़हरिया प्रखंड मुख्यालय के जामो रोड स्थित केनारा बैंक के सामने स्थित शिवम प्रेस में रविवार की देर रात में शॉर्ट सर्किट से अचानक आग लग गयी. इस अगलगी की घटना में 10 लाख रुपये के अधिक की संपत्ति जलकर राख हो गयी है. जब हाइ वोल्टेज के कारण बैटरी में आग लगी तो जोरों की आवाज होने लगी तो इर्दगिर्द के किरायेदारों ने इसकी सूचना पर बड़हरिया थाने को दी. सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर, एसआइ अमित वर्मा, एएसआइ शैलेश कुमार सिंह, एसआइ राजकुमार कश्यप आदि दलबल के साथ घटनास्थल पहुंचकर पहले खुद आग बुझाने की की कोशिश की. लेकिन आग को बेकाबू देखते हुए फायर ब्रिगेड को सूचना थी.

सूचना पाने पर सीवान से फायर ब्रिगेड की दो-दो वाहन घटनास्थल पर पहुंचकर आग बुझाने में जुट गये. लेकिन फायर ब्रिगेड के वाहनों के पहुंचने के पूर्व ही 80 फीसदी संपत्ति जलकर राख हो चुकी थी. अग्निशामक ने आग पर काबू पाया. बाजारवासियों का कहना है कि आग पर काबू नहीं पाया जाता तो अड़ोस-पड़ोस की दुकानों व रिहायशी घरों में भी आग ल सकती थी. थाना क्षेत्र के कोइरीगांवा निवासी व शिवम प्रेस के संचालक संजय गिरि ने बताया कि वे प्रतिदिन की तरह रविवार की शाम को बिजली का कनेक्शन बैटरी से कर अपने घर चले गये, ताकि रातभर में बैटरी चार्ज हो जाय.

लेकिन हाइ वोल्टेज के कारण बैटरी में ही आग लग गयी. उन्होंने बताया कि कि उनकी दुकान में अगलगी की सूचना एएसआइ राजकुमार कश्यप व शैलेश सिंह ने सोमवार कि भोर में दी. उन्होंने बताया कि इस अगलगी में उनकि 10 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति जलकर राख हुई है. संचालक संजय गिरि ने बताया कि प्रेस का इंसुरेंस कराया गया है, इंश्योरेंस कंपनी से अधिकारी आएंगे व उसकी जांच भी करेंगे. जांच के बाद जो प्रक्रिया करनी होगी, उसके तहत अपनी प्रक्रिया करेंगे.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026