परवेज अख्तर/सिवान: जिले के नौतन थाना क्षेत्र के खुदरा गांव निवासी जूली देवी पति उमाशंकर यादव ने थाने में आवेदन देकर गुहार लगायी है. उसने अपने आवेदन में कहा है कि मेरी शादी नौतन थाना क्षेत्र के खुदरा गांव निवासी सुभाष यादव के पुत्र उमाशंकर यादव के साथ 2019 में हिंदू रीति रिवाज से हुई थी. इस दौरान मेरे पिता रंग लाल यादव ने लाखों रुपये मूल्य का उपहार भी दिया था, परंतु शादी के बाद से ही मेरी सास देवकली देवी, ससुर सुभाष यादव, ननद प्रीति कुमारी, राधिका देवी पति उमाशंकर यादव सहित उनके घर के अन्य सदस्य प्रताड़ित करना शुरू कर दिया.
वे लोग मायके से तीन लाख रुपये मांगने का दबाव दे रहे थे. पैसा नहीं देने पर 11 जून मारपीट कर घर से मुझे निकाल दिया. यही नहीं लाखों रुपये मूल्य का मेरा गहना छीन लिया. मैं अपने पिता के घर शरण ली हूं. थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि आवेदन मिला है. जांच कर कार्रवाई की जाएगी.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…