Siwan News

शॉर्ट सर्किट से लगी आग, लाखों का समान जलकर राख

कचहरी ढाले के समीप की है घटना

परवेज अख्तर/सीवान:- जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कचहरी ढाला के समीप शुक्रवार को देर रात्रि सॉर्ट सर्किट से दो दुकानों में आग लग गयी. जिसमें दोनों दुकानों का सामान जलकर राख हो गया. काफी मश्क्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. घटना के संबंध में दुकान मलिक राजन कुमार व नीलू कुमार ने बताया कि हमलोग प्रतिदिन कि तरह रात्रि लगभग 10 बजे अपनी अपनी दुकान बंद कर अपने अपने घर महोदीपुर व खुर्माबाद चले गये. अचानक रात्रि लगभग एक बजे फ़ोन से सूचना मिली कि आपकी दुकान मेआग लगी है. जिसके बाद हमलोग घर से दुकान पर आये तो दुकान में रखा सामान धूं-धूं कर जल रहा था. हमलोगों ने इसकी सूचना स्थानीय थाना को दिया. थानाध्यक्ष ने तत्काल घटना स्थल पर पहुंच दमकल की दो गाड़ी को बुलवाया लगभग एक घंटे के काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. इधर आग की सूचना पर लोगों का जमावड़ा लग गया. उन्होंने यह भी बताया कि हमलोगों को किसी से दुश्मनी नहीं है. आग का कारण शॉर्ट सर्किट लग रही है. दोनों दुकानों की सारी सामने जल कर रख हो गयी है. दोनों दुकानों की समान की कीमत आठ लाख आंकी जा रही हैं

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026