परवेज अख्तर/सीवान:- बसंतपुर स्टेट हाइवे 73 पर कन्हौली टेढ़ीया के समीप शुक्रवार की शाम सिवान की तरफ से आ रही तेज रफ्तार की अनियंत्रित बोलेरो की टक्कर से घायल बाइक चालक की मौत इलाज के लिए सिवान सदर अस्पताल पहुंचते ही हो गई. वहीं बाइक सवार दूसरे घायल की स्थिति ठीक बताई जाती है. मृतक बसंतपुर थानाक्षेत्र के मठियां के स्व.यमुना शुक्ला के बड़े बेटे धर्मनाथ शुक्ला ( लगभग 60 वर्ष) बताये जाते है. वहीं बाइक सवार दूसरा घायल अमरनाथ प्रसाद के बेटे आशुतोष कुमार की हालत ठीक बताई जाती है. घटना के बारे में बताया जाता है की बसंतपुर के मठियां के धर्मनाथ शुक्ल व बसंतपुर का आशुतोष कुमार एक ही बाइक पर सवार होकर शुक्रवार की शाम किसी शादी समारोह में भाग लेने के लिए निकले. अभी दोनों कन्हौली टेढ़ीया के समीप बने रोड ब्रेकर के पास पहुंचे ही थे की सामने से आ रही तेज रफ्तार की अनियंत्रित बोलेरो ने सामने से बाइक में जोरदार टक्कर मार दिया. जिससे बाइक सवार दोनो गंभीर रूप से घायल हो गए. आसपास के लोगों ने दोनों घायलों को बसंतपुर पीएचसी पहुंचाया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनो घायलों को बेहतर इलाज के लिए सिवान सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. शुक्रवार की देर शाम सिवान सदर अस्पताल पहुंचने के बाद घायल धर्मनाथ शुक्ला ने दम तोड़ दिया. वहीं दुर्घटना के बाद भाग रहे बोलेरो चालक का लोगों ने पीछा किया. अपने को घिरता देख बोलेरो चालक बसंतपुर में बोलेरो छोड़ फरार हो गया. बोलेरो के पीछे शादी में उपयोग होने वाला बांस का डाला लदा था. जिससे प्रतीत हो रहा था की बोलेरो भी किसी शादी समारोह में जा रही थी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने बोलेरो को अपने कब्जे में लेकर थाना लाया.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…