Siwan News

खाना बनाने के दौरान लगी आग, हजारों की संपत्ति राख​

परवेज अख्तर/सिवान : जिले के ​हुसैनगंज प्रखंड के करहनू गांव में अशोक चौहान के घर मंगलवार की संध्या करीब सात बजे खाना बनाने के दौरान गैस सिलेंडर फटने से एक झोपड़ीनुमा घर में आग लग गई। जिसमें कपड़ा, बर्तन समेत आवश्यक कागजात जलकर राख हो गए। बताया जाता है कि करहनू निवासी अशोक चौहान की पत्नी कलावती देवी मंगलवार की शाम गैस चूल्हे पर भोजन बना रही थी। तभी गैस सिलेंडर के पाइप से लीक करने लगा और घर में आग पकड़ लिया। ग्रामीण कुछ कर पाते तब तक उसका झोपड़ीनुमा घर धू-धू कर जलने लगा। आग की लपट देख काफी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए और आग बुझाने का प्रयास करने लगे। मचकना मुखिया समीत कुमार उर्फ सिंटू बाबू ने स्थानीय थाना एवं जिला के फायर ब्रिगेड़ को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे फायर ब्रिगेड पहुंच आग पर काबू पाया अन्यथा अन्य लोगों के घरों को आगोश में ले लेता। आग की लपटे इतनी तेज थीं कि लोग चाह कर भी आग पर काबू पाने की हिम्मत नहीं जुटा पाए। आग बुझाने में मुखिया समीत कुमार, राधाकृष्ण भगत, सरपंच कृष्णा साह ने अहम योगदान दिया। ज्ञात हो कि अशोक चौहान अपनी पत्नी के साथ इस झोपड़ीनुमा घर में रहते हैं।​[sg_popup id=”5″ event=”onload”][/sg_popup]

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026