Siwan News

अनजानी पीर बाबा के मजार पर चादरपोशी कर मांगी मन्नतें

परवेज अख्तर/सिवान :- जिले के पचरुखी प्रखंड के माहपुर गांव स्थित हजरत अनजानी पीर बाबा के मजार पर मंगलवार की शाम सालाना उर्स का आयोजन किया गया। इस दौरान हिंदू-मुस्लिम दोनों समुदायों के लोगों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। इस दौरान काफी संख्या में लोगों ने चादरपोशी कर मन्नतें मांगी। चादरपोशी के बाद एक अजीमुशान कांफ्रेंस का भी आयोजन किया गया इसमें कई जिलों के कई ओलमाओं व सोअराओं ने भाग लिया। आयोजित कांफ्रेंस में ओलमाओं में क्रमश: हजरत मौलाना, अफजल हुसैनी नूरी एवं मौलाना वसीम अकरम कादरी ने हजरत अनजानी पीर बाबा के मजार के बारे में विधिवत प्रकाश डाला। वहीं शायर सैफ रजा कादरी ने जलसे को खेताब करते हुए कहा- निगाहें वली में वह तासीर देखी, बदलती हजारों की तकदीर देखी। इसके अलावा कई ओलमा एवं सोअराओं ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए। ज्ञात हो कि उक्त मजार पर दोनों समुदाय के लोग अपनी-अपनी मनोकामना लेकर आते हैं और सबकी मुरादें पूरी होती है। उधर चादरपोशी एवं कांफ्रेंस के दौरान पूरा गांव भक्तिमय हो गया था। देर रात तक जायरिनों का तांता लगा रहा। कमेटी के सदस्यों द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इस मौके पर मौलाना गुलाम गौस, मौलाना इरशाद अहमद, सोहराब कादरी, हाफिज अलाउद्दीन ने अपने-अपने कलाम पेश किया। कांफ्रेंस की सदारत हाफिज रहमत साहब ने की। कार्यक्रम के अंत में सिवान के अमनचैन की दुआ की गई। कांफ्रेंस को सफल बनाने में माहपुर मस्जिद के खतिबों इमाम मौलाना नेसार साहब, मास्टर अली हैदर, अलसउ अहमद समेत अन्य ग्रामीणों का सहयोग सराहनीय रहा।​[sg_popup id=”5″ event=”onload”][/sg_popup]

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026