Categories: छपरा

सारण के 3 दुकानों में लगी आग, लाखों की संपत्ति जलकर राख

छपरा: सारण के गरखा में सोमवार की सुबह अग्निकांड की घटना हो गई। जिसमें तीन 3 दुकाने जलकर बुरी तरह से राख हो गई। यह घटना सुबह की है जब दुकानदार ने सुबह सुधा दूध का काउंटर खोला तो आग लगने के बारे में पता चला। अगलगी का कारण शॉर्ट सर्किट से आग लगना बताया जाता है।

यह घटना गरखा प्रखंड के कदना बाजार स्थित दुकानदार शशि रंजन के दुकान पर हुई। शशि रंजन की कदना बाजार में आपस मे सटी तीन दुकानें है जिसमे,सुधा मिल्क पार्लर, के साथ जनरल स्टोर और साइबर कैफे है।अगलगी सुधा मिल्क पार्लर से शुरू हुई और देखते देखते तीनो दुकानों को अपने चपेट में ले लिया। उसके बाद आग बुझाने के लिए दमकल विभाग को फोन किया गया। दमकल और स्थानीय लोगो के सहयोग से आग पर काबू पाया गया। लेकिन तब तक तीनों दुकानें जलकर राख हो चुकी थी।

इन दुकानों के मालिक शशि रंजन के अनुसार लगभग 10 लाख से ऊपर का सामान इस अग्निकांड में जलकर स्वाहा हो गया है। जिसमे तीन लैपटॉप तीन प्रिंटर और दो छोटे फ्रीज और तीन डिपर बड़े फ्रिज शामिल है इसके अतिरिक्त जनरल स्टोर और सुधा दूध काउंटर का सारा सामान शामिल है। वहीं घटना का कारण शॉर्ट सर्किट से आग लगना बताया गया है हालांकि स्थानीय पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है आप कैसे और किन परिस्थितियों में लगा है हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई भी सूचना नहीं है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026