Categories: छपरा

छपरा: विधि का विधान: एक साथ उठी चार दोस्तों की अर्थियां तो रो पड़ा पूरा सिहोरिया गांव

  • अर्थियां उठते देख बच्चे-बूढ़े,महिला-युवितयां- सबकी आखें छलक उठी
  • 5 दोस्त कार पर सवार होकर निकले थे बारात
  • किस्मत के खेल निराले मेरे भैया
  • किस्मत का लिखा कौन टाले मेरे भैया
  • किस्मत के खेल निराले मेरे भैया
  • किस्मत के हाथ में दुनिया की डोर है
  • किस्मत के आगे तेरा कोई ना जोर है
  • सब कुछ है उसी के हवाले मेरे भैया
  • किस्मत के खेल निराले मेरे भैया

✍️परवेज अख्तर /एडिटर इन चीफ: …….और  छपरा से पोस्टमार्टम के बाद जैसे हीं मृतकों का पार्थिव शरीर उसके पैतृक गांव पहुंचा तो चारों तरफ  चीख पुकार मची रही।सभी के मुंह से हृदय को करौंद देने वाली आवाजें निकल रही थी।एक साथ गांव से चार युवकों की अर्थियां उठीं तो पूरा सिहोरिया गांव रो पड़ा।अर्थियां उठते देख बच्चे-बूढ़े, महिला-युवितयां- सबकी आखें छलक रही थीं।परिजनों की दशा किसी कठोर हृदय को भी द्रवित कर रही थी।कल तक जहां शहनाई बज रही थी,खुशी और उल्लास की किलकारियां गूंज रहीं थीं,वहां रोने-बिलखने,चीख-चीत्कार की आवाज गूंजने लगी थी।यह सबकुछ एक मनहूस हादसे की वजह से हो रहा था जिसमें गांव के चार युवकों ने दम तोड़ दिया था।

मालूम हो कि रविवार को सारण के बनियापुर थाना क्षेत्र के करही चिमनी के पास रात्रि लगभग नौ बजे मारुति कार अनियंत्रित होकर पानी भरे गड्ढे में पलट गई। मारुति कार में थाना क्षेत्र के सिहोरिया के पांच युवक सवार होकर शादी समारोह में शामिल होने एकमा के खानपुर जा रहे थे।उनमें से चार की मौत हो गयी। मृतकों में अनिल ओझा का 22 वर्षीय पुत्र सुमंत कुमार, रामप्रवेश सिंह का 22 वर्षीय पुत्र अंकित सिंह, रामबालक सिंह का 20 वर्षीय पुत्र अभिषेक कुमार सिंह तथा रघुनन्दन दुबे का 20 वर्षीय पुत्र नवेंदु दुबे उर्फ धूमन शामिल हैं।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024