परवेज अख्तर/सिवान: गोपालपुर पंचायत के खड़िया टोला गांव में सोमवार को खाना बनाने के क्रम में गैस सिलिंडर से गैस रिसाव होने से आग लगने से दो झोपडी जलकर खाक हो गई है. जिसमे गांव के अजय महतो की पत्नी ममता देवी खाना बना रही थी, तभी भारत गैस के टंकी लीक होने से आग लग गई. जिसमे सो रही बच्ची झुलसने से बाल-बाल बच गई. आग लगने से जब धुंआ निकलने लगा तो आसपास के लोग पहुंच कर आग पर काबू पाते तब तक बगल के हरिकिशोर महतो का झोपड़ी को आग अपने लपेटे में लेकर खाक कर दिया.
आग लगी में घर में रखा अनाज, कपड़ा, बर्तन, 20 हजार नगदी, जेवरात सहित सभी समान जलकर खाक हो गया. वही पड़ोसी के झोपड़ी में रखे अनाज व पशु का चारा जल गया है. अगलगी की सूचना मिलते ही मुखिया जितेंद्र कुमार पासवान, थानेश्वर मांझी, शैलेंद्र कुशवाहा, उदय महतो, पूर्व मुखिया चन्द्रिका प्रसाद आदि पहुंच कर स्थानीय लोगों के सहयोग से आग पर काबू पाया.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…