परवेज अख्तर/सिवान: जिले के ऐतिहासिक बाबा महेंद्रानाथ मंदिर के महंत तारकेश्वर गिरि ने चैनपुर ओपी तथा एसपी को आवेदन देकर अपनी सुरक्षा की गुहार लगाई है. आवेदन में महंत ने कहा हैं कि विगत कुछ दिनों से अपराधकर्मी हथियार के साथ मंदिर में इधर उधर घूमते रहते हैं तथा जब मै मंदिर से बाहर निकलता हूं तो मुझे जान से मारने की धमकी देते हैं. उन अपराध कर्मियों को चेहरा से पहचानता हूं पर उनका नाम नहीं जानता.
अपराध कर्मियों को हथियार से लैस होकर मंदिर में लगातार घूमते देखकर संदेह उत्पन्न होता है कि वह किसी अप्रिय घटना को अंजाम दे सकते हैं या मेरी हत्या कर मंदिर में लूटपाट कर सकते हैं. इधर महंत ने बताया कि कुछ लोग मुझे महंत से हटाने की साजिश रच रहे हैं. मुझे संदेह है कि अपराधी कहीं मेरी हत्या न कर दे. इधर चैनपुर ओपी प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि आवेदन मिला है. मामले की जांच की जा रही है. वरीय पदाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…