परवेज अख्तर/सिवान:
जिले के चैनपुर ओपी क्षेत्र के मुबारकपुर के दुलीबाबा स्थान के समीप एक जनरल स्टोर में रविवार के देर रात अचानक आग लगने से दुकान में रखा करीब हजारों रुपये की संपत्ति जलकर खाक हो गई. मिली जानकारी के मुताबिक पीड़ित दुकान मालिक शिवशंकर साह ने बताया कि रविवार की देर शाम दुकान बंद कर घर सोने चला गया. तब करीब रात के 12:30 बजे दुकान में आग लग गई थी. उसके बाद दुकान का सारा सामान धूं-धूं कर के जल रहा था.
तब शौच के लिए निकले आसपास के लोगों ने देखा तो हो हल्ला किया. कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों द्वारा दुकान में पानी डाल आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया. तब तक सब कुछ जलकर खाक हो गया था. इस अगलगी में कुल 55 हजार रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गयी है. गला में रखा दो हजार रुपए भी जलकर राख हो गया. सूचना मिलते ही चैनपुर के पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच घटना की जांच की. थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि जांच की जा रही है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…