परवेज अख्तर/सिवान:
जिले के एमएच नगर थाने के शेखपुरा डगर पर 20 वर्षीय महिला के साथ दो मनचले युवकों ने बदसलूकी की. महिला द्वारा मना करने पर मनचले ने लपड-थपड से मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी. मामला गत 11 नवंबर की है. पीड़ित महिला ने स्थानीय थाने में आवेदन देकर गांव के ही दो युवकों को नामजद अभियुक्त बनाया है. पीड़िता ने अपने आवेदन में बताया है कि जब मैं घर से बाहर गई थी.
लौटते समय घर के पीछे जैसे ही आई उक्त लोगों ने मेरे पास आकर अनाब-सनाब कहते हुए गलत नियत से साड़ी खिंचने लगे. मेरे द्वारा मना करने पर लपड-थपड से मारपीट करते हुए जान मारने की धमकी देने लगे. साथ ही मेरे द्वारा शोर गुल करने पर जैसे ही आस पास के लोग पहुंचे. तब तक उक्त दोनों युवक भाग खड़े हुये. थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार ने बताया कि पुलिस मामलें की जांच पड़ताल कर रही है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…