फायरिंग प्रकरण: नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए रात भर चली छापेमारी

विशेष टीम के सदस्य आरोपियों के घर सहित संदिग्ध ठिकानों पर कर रहे छापेमारी

परवेज अख्तर/सिवान: एमएलसी प्रत्याशी रईस खान के काफिले पर हुए हमले के मामले में रईस खान ने आठ लोगों को नामजद आरोपित किया है. इस मामले को गंभीरता से लेते हुए सारण रेंज के डीआईजी रविंद्र कुमार व एसपी शैलेश कुमार सिन्हा ने संबंधित थानाध्यक्षों के साथ समाहरणालय स्थित एसपी कार्यालय में एक बैठक कर क्राइम कंट्रोल करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए निर्देश जारी किया था. जिसके बाद वरीय पुलिस पदाधिकारी व एसआईटी की टीम ने बुधवार की रात्रि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विभिन्न ठिकानों पर छापेमारी किया. छापेमारी के दौरान पुलिस को क्या कामयाबी मिली इस संबंध में कुछ भी जानकारी देने से पुलिस परहेज करती दिख रही है.

बताते चले कि बीते सोमवार की रात्रि तकरीबन 11:30 बजे एमएलसी प्रत्याशी रईस खान शहर के पुरानी किला मोड़ स्थित अपने कार्यालय से चुनावी प्रक्रिया समाप्त होने के बाद अपने तीन से चार वाहनों के काफिले के साथ अपने गांव सिसवन थाना क्षेत्र के गयासपुर लौट रहे थे. अभी वह हुसैनगंज थाना क्षेत्र के महुअल गांव के समीप पहुंचे ही थे तब तक अपराधियों ने उनके काफिले पर अंधाधुन गोली चलाना शुरु कर दिया. जिसमें वह बाल-बाल बच गए थे. लेकिन उनके दो अन्य समर्थक सहित छह लोग घायल हो गए जबकि एक अन्य की मौत हो गई थी. इसी मामले को लेकर पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है. वहीं पुलिस उठाए गये लोगों को गोपनीय जगह रखकर पूछताछ कर रही है. साथ ही उसकी निशानदेही पर लगातार छापेमारी में जुटी है.

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024