छलका हेना शहाब का दर्द, कहा पहले शौहर को खोया अब साजिश के तहत फंसाया जा रहा बेटे को

  • जिला प्रशासन से निर्दोश बेटे को न्याय दिलाने की लगायी गुहार
  • आंचल फैलाते हुए कहा, मेरे बेटे का इस घटना से कोई लेना-देना नहीं
  • कहा, अगर नहीं मिला न्याय तो पूरे परिवार सहित छोड़ दुंगी सीवान

परवेज अख्तर/सिवान: एमएलसी चुनाव में भाग अजमाने वाले रईस खान पर हमला मामले में दिवंगत पूर्व सांसद के पुत्र सहित आठ के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है.इस मामले में दिवंगत पूर्व सांसद डॉ. मोहम्मद शहाबुद्दीन के पुत्र ओसामा शहाब का नाम सामने आने के बाद सीवान की सियासत में भूचाल सा आ गया है. सीवान की जनता खासकर शहाबुद्दीन परिवार के समर्थकों के द्वारा रईस खान को जमकर टोल किया जा रहा है.समर्थकों का कहना है कि रईस खान के द्वारा ओसामा शहाब को फंसाने की साजिश की जा रही है. इसी बीच गुरुवार को दिवंगत पूर्व सांसद शहाबुद्दीन की पत्नी राजद नेत्री हेना शहाब ने प्रेसवार्ता कर जिला प्रशासन से न्याय की गुहार लगायी.

उन्होंने कहा कि मेरे बेटे को फंसाया जा रहा है. ऐसा क्यों हो रहा है उनके परिवार के साथ में अंदाजा नहीं है. कहा कि पहले शौहर को खो दिया अब विरोधियों द्वारा उनके बेटे को फंसाने की साजिश की जा रही है. बेटे के नाम जबरदस्ती सियासी वजहों से घसीटे जाने से बेहद ही दुखी राजद नेत्री हेना शहाब ने आंचल फैलाते हुए सीवान जिला प्रशासन से न्याय की गुहार लगाते हुए बेटे को निर्दोश बताया. उन्होंने कहा कि मैंने अपने शौहर को अपनी आंखों के सामने खो दिया. अब इकलौते बेटे को सियासी वजहों से जानबूझकर फंसाने की साजिश की जा रही है. मैं घायल महिला हूं. मैं 18 साल अपने पति से दूर रही और शाहब के आने का इंतजार करती रही. इसी बीच मेरे पति के साथ घटना घट गई. मैं अब नहीं चाहती कि मेरे बेटे के साथ कोई हादसा होता है तो मैं यहां क्या करूंगी. पहले ही मेरा सुहाग उजड़ गया, मैं नहीं चाहती की मेरी कोख उजड़े. मैं किसके भरोसे रहूंगी.अगर हमें न्याय नहीं मिला तो हम लोग अपना घर परिवार और सीवान छोड़कर चले जाएंगे.

रईख खान ने कहा, जल्दी ही चलेगा सच्चाई का पता

गोलीबारी की प्राथमिकी दर्ज कराने के बाद रईस खान अपने फेसबुक के माध्यम से लाइव आये. उन्होंने कहा कि जल्द ही सीवान के लोगों को पता चल जाएगा कि मैं फंसा रहा हूं या सच में मेरी हत्या की साजिश रची गई थी. मुझे जिला प्रशासन पर पूरा भरोसा है जल्द ही सच सबके सामने आ जाएगा.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026