परवेज अख्तर/सीवान :- जिले के नौतन थाना क्षेत्र के पचलखी में रंगदारी को लेकर मारपीट करने तथा नगदी व मोबाइल लूटने का मामला सामने आया है. इसको लेकर पीड़ितों ने थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है. इस संबंध में पचलखी निवासी पीड़ित जय श्री यादव तथा खुदरा गांव निवासी सुरेंद्र पांडे ने बताया कि उनकी जमीन पचलखी मोड़ पर शिव मंदिर के समीप है. उक्त जमीन पर दोनों आदमी मिलकर अगस्त महीने के आखिर में निर्माण कार्य करवा रहे थे. इसी बीच 24 अगस्त को प्रातः 9:00 बजे सुझाव गांव के आठ लोगों ने अन्य 40-50 लोगों के साथ मिलकर दोनों से रंगदारी मांगने लगे.
उनमें से एक ने कट्टे से फायर करते हुए कहा कि पहले से सूचना देने के बाद भी पांच धुर जमीन और पांच लाख रुपये नगदी रंगदारी दिये बिना कैसे निर्माण कार्य करा रहे हो. इसी के साथ सभी लोग मारपीट करते हुए 10 हजार रुपए नगद व एक मोबाइल फोन छीन लिये. इसके बाद सभी लोग भागकर शाम पांच बजे तक घर में खुद को छिपा कर रखा. उन्हें अभी भी अपनी जान माल का भय सता रहा है. इसको लेकर पीड़ित जयश्री यादव व सुरेंद्र पांडे ने थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…