Siwan News

फायरिंग को लेकर दो पक्षों में विवाद ​

परवेज अख्‍तर, सिवान :- जिले के एमएचनगर थानाक्षेत्र के पियाउर गांव में नौ मार्च की रात्रि में दो पक्षों में पथराव होने तथा हवाई फायरिंग करने के मामला में नया मोड़ आ गया है। दोनों पक्षों ने एफआइआर दर्ज दर्जन भर लोगों को आरोपित किया है। इसमें एक पक्ष की जैबुन निशा ने स्थानीय थाना में आवेदन दिया है कि विगत जनवरी 2015 में मेरे पति वसी अहमद की दिन दहाड़े मेरे ही गांव के तत्कालीन मुखिया यास्मीन आरा के पति अबरे आलम, बृजमोहन सिंह, विजय शर्मा, जाहिद मियां एवं टुनटुन साह द्वारा गोली मार हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड का मुख्य गवाह मेरे पुत्र मंजर इमाम पर अबरे आलम के गुर्गे केस उठा लेने और गवाही न देने को ले लगातार दबाव बना रहे थे। इसी बीच 9 मार्च 2018 की रात्रि लगभग नौ बजे अबरे आलम, अनिल कुमार सिंह, मनोज सिंह, विकाश सिंह, लोटन सिंह, गोलू सिंह, अंशु सिंह तथा अजहरुद्दीन मिया ने मेरे पुत्र मंजर इमाम को गाली गलौज देते हुए पकड़ लिया और केस उठाने तथा गवाही बदलने का दबाव बनाते हुए जान से मारने की धमकी दी। वहीं दूसरे पक्ष के अनिल कुमार सिंह ने अफरोज, अली अकबर सहित नौ लोगों पर दरवाजे पर पहुंच पथराव एवं गाली-गलौज करने तथा मारपीट कर कपड़े फाड़ने तथा देख लेने की धमकी का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। इस घटना से पूरे गांव में तनाव है। घटना की खबर सुनते ही थानाध्यक्ष अतुल राज दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंच स्थिति का जायजा लिया। यहां किसी अप्रिय घटना से निपटने के लिए पुलिस गांव में कैंप कर रही है।​

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026