Siwan News

शिक्षक संघ प्रखंड इकाई बसंतपुर की बैठक

परवेज अख्तर, सीवान- बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ प्रखंड इकाई बसंतपुर की बैठक आदर्श राजकीय मध्य विद्यालय बसंतपुर के प्रांगण में प्रखंड अध्यक्ष श्री संतोष कुमार राय की अध्यक्षता में संपन्न हुई । इस बैठक में नवनियुक्त जिला अध्यक्ष सुधीर कुमार शर्मा ,जिला सचिव राजीव रंजन तिवारी ,मोहम्मद शाहिद आलम ,संयुक्त सचिव ललन बैठा, उपाध्यक्ष गौतम मांझी, जिला कोषाध्यक्ष ओम प्रकाश यादव, जिला उपाध्यक्ष गंगासागर पासवान, संयोजक मनोज कुमार यादव ,महाराजगंज के प्रखंड अध्यक्ष शैलेश सिंह को माला पहनाकर बसंतपुर के शिक्षकों ने स्वागत किया ।साथ ही समान काम समान वेतन के मुद्दे पर एक परिचर्चा का आयोजन किया गया जिसमें जिला सचिव राजीव रंजन तिवारी ने कहा कि जिले के प्रखंडों के शिक्षा सहयोग करने के लिए आगे आ रहे हैं जिसकी बदौलत 1से5 रैंक के वकील को रखने का रास्ता साफ हो गया है।

जिला सचिव मोहम्मद शाहिद आलम ने कहा 9300- 34800 एक भी पैसा शिक्षकों को मंजूर नहीं है इसे लेने के लिए सड़क से लेकर न्यायालय एवं स्वतंत्र आंदोलन की जरूरत है और इस आंदोलन में कोई भी शिक्षक पीछे नहीं हटेंगे। ग संयुक्त सचिव ललन बैठा ने कहा कि सरकार पर वादाखिलाफी करती है तो आगामी लोकसभा चुनाव में शिक्षक भी अपनी शक्ति का प्रयोग कर सरकार सहित बजाने का काम करेंगे। बसंतपुर प्रखण्ड के शिक्षकों द्वारा सर्वोच्च न्यायालय में मुकदमा के लिये सहयोग राशि के रूप में 16100 रुपये दिया गया।इस बैठक में प्रमुख रुप से दिनेश कुमार ,जय प्रकाश जी ,मनोज जी ,विजय विकास ,विनोद कुमार गुप्ता, सत्येंद्र कुमार यादव,राज किशोर शर्मा ,रविंद्र कुमार ,संजय कुमार गुप्ता, लालबाबू ठाकुर कलामुद्दीन हवारी,संतोष कुमार, अजय कुमार पासवान ,मनोज कुमार यादव, सहित सैकड़ों शिक्षक मौजूद थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026