Siwan News

अपराधियों की धरपकड़ करने गए एसपी सहित अन्य पर की फायरिंग, दो हिरासत में

जावेद खान/बड़हरिया(सिवान):- जिले के जी. बी. नगर थाना क्षेत्र के माधोपुर गांव में मंगलवार की देर रात अपराधियों के छिपे होने की सूचना पर छापेमारी को पहुंचे एसपी, एसडीपीओ, स्थानीय थाना के पुलिस पदाधिकारियों पर अपराधियों ने फायरिंग कर दी। अपराधियों पर पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए कई राउंड फायरिंग की। पुलिस द्वारा फायरिंग किए जाने के बाद अपराधी पीछे हटते हुए भागने की फिराक में लग गए, लेकिन पुलिस ने मौके से दो अपराधियों को हिरासत में ले लिया। ये अपराधी कौन हैं इसके बारे में किसी ने कुछ भी नहीं बताया। लेकिन एसपी ने घटना में दो को हिरासत में लेने की पुष्टि की। मौके से पुलिस ने हथियार व दो बाइक को जब्त किया है। मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की देर रात्रि जीबी नगर थाना के माधोपुर गांव स्थित गोलू सिंह के आवास पर अपराधियों के छिपे होने की गुप्ता सूचना पर गिरफ्तारी के लिए एसपी नवीन चंद्र झा, एसडीपीओ, जीबी नगर व महाराजगंज थाना के पुलिस पदाधिकारियों ने जवानों के साथ संयुक्त रूप से छापेमारी की। छापेमारी के दौरान पुलिस बल को देखते ही छुपे अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई में फायरिंग की, लेकिन अंधेरे का फायदा उठाकर कुछ अपराधी भाग निकले। इसके बाद एसपी व एसडीपीओ के नेतृत्व में पुलिस ने घर की तलाशी के दौरान हथियार व दो अपाची बाइक को बरामद किया। सूत्रों की मानें तो पुलिस ने माधोपुर गांव से ही दो को हिरासत में लिया है। जिनसे पुलिस पूछताछ कर रही है। बता दें कि इसके पूर्व भी पुलिस जब गोलू सिंह को जब गिरफ्तार करने गई थी तो उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी थी। इसके बाद तत्कालीन एएसपी कांतेश मिश्रा ने मौके पर पहुंच कर जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग की थी, इसके बाद गोलू सिंह ने न्यायलय में आत्म समर्पण कर दिया था। जेल से गोलू सिंह कुछ दिन पूर्व ही बेल पर बाहर आया है। मामले में एसपी नवीन चंद्र झा ने बताया कि जीबी नगर थाना क्षेत्र के माधोपुर गांव में अपराधियों की छुपे होने की सूचना छापेमारी करने गई पुलिस बल पर अपराधियों ने फायरिंग की थी,जिसपर जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग की गई और दो कुख्यात अपराधियों को हिरासत में लिया गया है, जिनसे अभी पूछताछ की जा रही है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026