शोकाकुल परिजन
परवेज़ अख्तर/सिवान:- जिले के सराय ओपी थाना के मटुक छपरा गांव के समीप बीते 31अगस्त की देर संध्या हुई सुमंत कुमार की निर्मम हत्या कांड में पुलिस की निष्क्रियता से परिजनों की बेचैनी दिन पे दिन बढ़ रही है।परिजन दहशत की जिंदगी काटने को मजबूर है।उनके सामने ‘जाये तो जाये”कहां,वाली नौबत सामने आ गई है।परिजन निरंतर न्याय के लिए पुलिस पदाधिकारी का दरवाजा खटखटा रहे है।लेकिन स्तिथि जस के तस बनी हुई है।परिजन जब न्याय की फरियाद लेकर पुलिस पदाधिकारी के पास जा रहे हैं तो बस उन्हें आश्वासन ही हाथ लग पा रहा है।बतादें की मृतक बैसाखी मौजे गांव निवासी रामायण साह का पुत्र था।जो बड़कागाँव में आयोजित महाबीरी मेला देखने के लिए बाइक सवार होकर बीते 31 अगस्त को आया हुआ था।तभी बाइक सवार अपराधियों ने उसे गोली मार हत्या कर डाली थी।घटना को अंजाम देने के बाद अपने मनसूबे पर कामयाब रहे शातिर अपराधी आसानी से भाग निकले।जहां एक ओर पुलिस की निष्क्रियता पर परिजन सवाल खड़ा कर रहे हैं ?
सुमंत कुमार निर्मम हत्या कांड के तफसिस कर रहे अनुसंधानकर्ता अवर निरीक्षक गोपाल जी पांडेय का कहना है कि मैं अभी दर्ज प्राथमिकी का अवलोकन कर रहा हूँ।जल्द से जल्द परिजनों को न्याय मिलेगा।वरीय पुलिस पदाधिकारी के निर्देश का इंतिजार है।जैसे ही वरीय पुलिस पदाधिकारी का निर्देश प्राप्त होगा।उनके निर्देश के अनुपालन में आगे की कारवाई में तेजी लाऊंगा।
गोपाल जी पांडेय
सराय ओपी प्रभारी।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…