पटना: जहानाबाद में अपराधियों ने चूड़ा मिल मालिक पर ताबड़तोड़ फारिंग कर दी. इस घटना में युवक बुरी तरह जख्मी हो गया है. जिसके बाद उसे आनन फानन में इलाज के लिए भेज दिया गया है. वहीं गोलीबारी की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार जिले के अरवल इमामगंज सड़क पर बंधु बीघा के समीप चूड़ा मिल मालिक धर्मेंद्र कुमार को अपराधियों ने गोली मार दिया है. मौके पर कई राउंड फायरिंग की है. गोली लगने से धर्मेंद्र कुमार घायल हो गए. इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गयी.बंधु बीघा गांव निवासी धर्मेंद्र कुमार अपने चूड़ा मिल पर एक गाड़ी में चूड़ा लोड करवा रहे थे।
चूड़ा लोड कराने के बाद वो अपने घर की ओर जाने के लिए निकले तो बाइक से तीन अपराधियों ने उन पर अंधाधुंध फायरिंग कर दिया. तीन गोली लगने से धर्मेंद्र कुमार सड़क पर गिर गए. आसपास के लोग दौड़कर आए और उसके इलाज के लिए अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने गंभीर हालत को देखते हुए पटना रेफर कर दिया है।
इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई. जिसके बाद मौके पर पुलिस पहुंच कर मामले की जांच में जुट गई है. पुलिस ने खोखा भी घटनास्थल से बरामद किया गया है. दिन के उजाले में अपराधी ने जिस तरह से दिनदहाड़े गोलीबारी किया है, उससे व्यापारियों में भय का दहशत कायम हो गया है. परिजन जल्द से जल्द अपराधियों को पकड़ने की मांग कर रहे है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…