Categories: पटना

लोकसभा अध्यक्ष 17 को बिहार विधानमंडल के सदस्यों को करेंगे संबोधित, CM नीतीश व तेजस्वी होंगे मौजूद

पटना: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला 17 फरवरी को बिहार विधानसभा के स्थापना दिवस के अवसर पर बिहार विधान सभा और बिहार विधान परिषद के सदस्यों के लिए आयोजित प्रबोधन कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे।

लोकसभा सचिवालय के बयान के अनुसार, इस अवसर पर लोकसभा अध्यक्ष बिरला, बिहार विधान सभा डिजिटल टीवी और बिहार विधान सभा पत्रिका का भी लोकार्पण करेंगे। वे बिहार विधानमंडल के सदस्यों को संबोधित भी करेंगे।

इस अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, बिहार विधान सभा के अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा, बिहार विधान सभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव तथा अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहेंगे। बयान के अनुसार, इसमें राज्य सभा के उपसभापति हरिवंश उपस्थित रहेंगे।

लोकसभा सचिवालय के बयान के अनुसार, इस प्रबोधन कार्यक्रम का आयोजन लोकसभा सचिवालय के संसदीय लोकतंत्र शोध एवं प्रशिक्षण संस्थान (प्राइड) द्वारा बिहार विधान सभा सचिवालय के समन्वय से बिहार विधान सभा और बिहार विधान परिषद के सदस्यों के लिए किया जा रहा है।

इसमें कहा गया है कि 17 फरवरी 2022 को बिहार विधानमंडल के सेंट्रल हॉल में आयोजित किए जा रहे इस प्रबोधन कार्यक्रम में बिहार विधानमंडल के कुल 318 सदस्य भाग लेंगे। इसमें सदस्यों को प्रभावी विधायक कैसे बनें, विधानमंडलों और उनके माननीय सदस्यों के विशेषाधिकार, संसदीय प्रथाएं, परिपाटियां और शिष्टाचार, विधायी प्रक्रिया, बजटीय प्रक्रिया सहित कई विषयों पर जानकारी दी जाएगी।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024