पटना: बिहार के भोजपुर में लड़की से छेड़छाड़ को लेकर हुई फायरिंग में दो साल के मासूम की गोली लगने से मौत हो गई. मामला संदेश थाना क्षेत्र के देउआर गांव का है. बच्चे के पिता के मुताबिक, गांव के ही चन्द्रशेखर नामक एक बदमाश ने शुक्रवार को उनकी बेटी के साथ छेड़छाड़ की. जिसका उन्होंने विरोध किया को बदमाशों के साथ उनका विवाद शुरू हो गया.
विवाद के बाद हथियार बंद बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की जिसमें एक गोली दो साल के मासूम को जा लगी. जिससे उसकी मौत हो गई. गोलीबारी की इस वारदात के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है. वहीं, स्थानीय लोगों की मानें तो दोनों ही पक्षों ने गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया है और बच्चे को गोली किस पक्ष से लगी है ये अभी साफ नहीं हुआ है.
दोनों पक्षों से की जा रही पूछताछ
उधर, घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की पूरी छानबीन में जुट गई है. वहीं, मृत बच्चे के पिता संजय कुमार की मानें तो गोली लगने के बाद बच्चे को तुरंत सदर अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया. फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है. साथ ही बच्चे के शव को भी पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…