Categories: पटना

उत्तर बिहार के कई जिलों में बारिश और तेज हवा, दरभंगा में ओले गिरे, एक की मौत, जानें आज का मौसम

पटना: बारिश और हवा के प्रवाह से प्रदेश के तापमान में गिरावट आ गई है. शुक्रवार को राजधानी पटना का तापमान 35.4 डिग्री सेल्सियस रहा तो अररिया में अधिकतम तापमान मात्र 31.6 डिग्री सेल्सियस देखा गया. बीती रात दरभंगा में जोरदार बारिश और तेज हवा के साथ ओलावृष्टि भी हुई. पूर्वी चंपारण के पहाड़पुर प्रखंड के इब्राहिमपुर में तेज आंधी के कारण छत की दीवार गिरने से एक महिला की मौत हो गई.

आज भी गरज के साथ हल्की बारिश का पूर्वानुमान

शुक्रवार को मधुबनी, पूर्वी चंपारण और पश्चिम चंपारण के कई स्थानों पर तेज हवा के साथ बारिश हुई. उत्तर बिहार के कई जिलों में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए बारिश के साथ ओला गिरने की संभावना भी जताई थी. आज पूर्णिया, अररिया, किशनगंज, जमुई, बांका एवं नवादा जिले के एक या दो स्थानों पर गरज के साथ हल्की बारिश का पूर्वानुमान है.

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

इधर, मौसम विभाग ने उत्तर बिहार के दरभंगा, मधुबनी, पूर्वी चंपारण पश्चिमी चंपारण, सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर, गोपालगंज, अररिया, पूर्णिया, किशनगंज, सहरसा, कटिहार, सीतामढ़ी, सिवान, खगड़िया, बेगूसराय, सुपौल और शिवहर जिलों में बारिश और तेज हवा के साथ ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है.

मौसम विभाग के अनुसार आज भी तापमान में गिरावट होगी और कई स्थानों पर बारिश की संभावना है. बीते 24 घंटों में प्रदेश के पूर्वी भागों के एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज की गई है. कुर्सेला में 7.2 मिलीमीटर, मनिहारी में 3.2 मिलीमीटर, बरारी में 1.6 मिलीमीटर और गलगलिया में 3.2 मिलीमीटर बारिश हुई है.

आज कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विश्लेषकों के अनुसार अभी सतह से 0.9 किलोमीटर ऊपर तक पूर्वी एवं दक्षिण पूर्वी हवा का प्रवाह बना हुआ है. आज कुछ जिलों में बारिश की चेतावनी दी गई है. दिन के तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा. तापमान में प्रदेश भर में दो से चार डिग्री सेल्सियस तक की कमी/वृद्धि देखी जा सकती है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026