Categories: पटना

प्रॉपर्टी डीलर पर हुई फायरिंग….बाल-बाल बचे….पुलिस जांच में जुटी….

मोतिहारी: शहर के ज्ञानबाबू चौक पर आज सुबह एक प्रापर्टी डीलर पर बाइक सवार अपराधियों ने अचानक फायरिंग कर भाग निकले। हालांकि, इस दौरान किसी प्रकार के जानमाल की क्षति नहीं हुई है। इस घटना में बाल बाल बचे ज्ञानबाबू चौक निवासी प्रोपर्टी डीलर दिलीप कुमार ने इस सिलसिले में थाने में आवेदन दिया है।

उन्होंने घटना को लेकर हिंदी बाजार ठाकुरबाड़ी निवासी राजकुमार गुप्ता पर शक जताया है। उन्होंने बताया है कि सोमवार की सुबह वे टहलने के लिए निकल रहे थे। इसके लिए वे अपने घर से बाइक से निकाल ही रहे थे, तभी दो बाइकों पर सवार चार अज्ञात लोग आए और उन्हें निशाना बनाते हुए चार राउंड फायरिंग कर दी।

किसी प्रकार छुपकर उन्होंने अपनी जान बचाई। उन्होंने राजकुमार गुप्ता पर कारोबार के सिलसिले में पूर्व में दी गई धमकी का हवाला देकर उन पर फायरिंग कराने का शक जताया है। उन्होंने कहा है कि कारोबार को लेकर राजकुमार गुप्ता ने हत्या करने की धमकी दी थी।

घटनास्थल पर पुलिस पहुंच चुकी है और मामले की छानबीन में जुटी है। घटनास्थल से चार खोखा बरामद किए जाने की सूचना है। जिसे पुलिस ने जब्त किया है। वहीं अपराधियों को पकड़ने के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026