Categories: पटना

पिटाई खाती रही पुलिस…लोग बनाते रहे वीडियो

पटना: बिहार के औरंगाबाद के जम्होर में लगने वाले कार्तिक पूर्णिमा मेले में पुलिस की बेवजह पिटाई का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में युवको का एक समूह दारोगा जी की पिटाई कर रहा है। हालांकि हम वायरल वीडियो की पुष्टि नही कर रहे है। वीडियो में मार खा रहे पुलिसकर्मी दारोगा प्रभु क़ुमार हैं, जो जम्होर थाना में पदस्थापित है। दारोगा जी की जम्होर के कार्तिक पूर्णिमा मेले में दो पुलिसकर्मियों के साथ ड्यूटी लगी थी।

मेले में एक युवती पर फब्ती कसे जाने को लेकर युवको का दो गुट आपस में झगड़ा कर रहा था। झगड़े को शांत कराने की दारोगा जी ने कोशिश की। युवक नही माने। दारोगा जी ने हल्का बल क्या प्रयोग किया युवकों का एक समूह उल्टे दारोगा जी से ही भिड़ गया और उन्हे ही बुरी तरह पीट दिया। बेचारे दारोगा जी को साथी पुलिसकर्मियों के साथ भाग कर जान बचानी पड़ी।

इस मामले में जम्होर पुलिस ने एक प्राथमिकी भी दर्ज की है, जिसमें 34 को आरोपी बनाया गया है। आरोपियों में 14 नामजद और शेष अज्ञात है। पुलिस ने पांच नामजद को गिरफ्तार भी किया। शेष की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

 

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026