Categories: पटना

चलती बस पर ताबड़तोड़ फायरिंग….ड्राइवर को लगी गोली…..भगदड़

समस्तीपुर में अपराधियों ने एक चलती बस का पीछा कर गोली मारी है. गोली बस के चालक को लगी है. जिसके बाद खलबली मच गई. वहीं गोली लगाने के बाद ड्राइवर बुरी तरह जख्मी हो गया. जिसके बाद उसे रेफरल हॉस्पिटल में इलाज के भर्ती कराया गया।

पूरा मामला जिले के ताजपुर थाना के मोतीपुर सब्जी मंडी के पास की है. जहां बाइक सबार दो अपराधियों ने एक चलती बस का काफी देर तक पीछा किय. उसके बाद बस धीमा होते ही बस पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी. बस के चालक को दो गोली लगी है।

फायरिंग से बस में सवार यात्रियों में भगदड़ मच गया. जख्मी चालक को पहले ताजपुर रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया, उसके बाद उसके बेहतर इलाज के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल रेफर किया गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंचकर मामले की तफ्तीश कर रही है. अपराधियों द्वारा इस घटना को लूटपाट की नीयत से और किसी अदावत से अंजाम दिया गया है. इसका खुलासा फिलहाल नहीं हो पाया है।

वहीं इस घटना से आक्रोशित लोगों ने ताजपुर के कोल्ड स्टोर चौक पर एनएच 28 को जाम कर दिया है. मौके पर स्थानीय प्रशासन पहुंचकर लोगों को समझाने की कोशिश में जुटी हुई है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026