Categories: पटना

सिगरेट उधार न देने पर दुकानदार को गोली मारकर हत्या कर दी….इलाके में सनसनी

पटना: राजधानी पटना में सिगरेट उधार नहीं देने पर बदमाशों ने दुकानदार को गोली मारकर हत्या कर दी। गोली मारने के बाद बदमाश मौके वारदात से हथियार चमकाते हुए फरार हो गए। सरेआम हुई इस वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। वारदात पटना के बिक्रम थाना क्षेत्र के परियावां गांव की है। मृतक की पहचान परियावां निवासी सोमारू साव का पुत्र पंकज साव के रूप में हुई है।

बताया जाता है कि पंकज साव अपने गांव में ही किराना दुकान चला कर अपने परिवार का पालन पोषण करता था। बुधवार की रात पंकज अपने किराना दुकान पर था। इसी बीच एक शख्श उसके दुकान पर आया और सिगरेट उधार नहीं देने पर पंकज को गोली मार दी। घटना की जानकारी मिलते ही पंकज के परिजन रोते बिलखते वहां पहुंचे और पंकज को उठाकर आनन-फानन में इलाज के लिए बिक्रम ले गए। जहां डॉक्टरों ने देखने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। वारदात की जानकारी मिलते ही फौरन पटना पुलिस की टीम गांव में पहुंच कर मामले की तफ्तीश की और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पालीगंज अनुमंडल अस्पताल भेज दिया।

मर्डर के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, गांव के ही सुजीत कुमार पर गोली मारने का आरोप है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगी हुई है। बिक्रम थानेदार धर्मेंद्र कुमार ने कहा कि सिगरेट का पैसा के लेनदेन के विवाद में पंकज को गोली मारी गयी है। गोली मारा गया है। दोनों के बीच पूर्व से ही विवाद चल रहा था। फिलहाल पुलिस ने दावा किया है कि जल्द ही सुजीत को गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026