सिवान में डीएलएड में नामांकन के लिए 14 को जारी होगी फर्स्ट मेरिट लिस्ट

परवेज अख्तर/सिवान: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा डीएलएड सत्र 2022-24 में नामांकन के लिए 14 नवंबर को फर्स्ट मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। जिला शिक्षा विभाग कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार समिति ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2022 के आधार पर एडमिशन की तिथि में बदलाव किया है। पहले फर्स्ट मेरिट लिस्ट नौ नवंबर को जारी की जानी थी, लेकिन तिथि में बदलाव करते हुए 14 नवंबर निर्धारित कर दिया गया है। फर्स्ट लिस्ट के आधार पर छात्र-छात्राएं 15 से 19 नवंबर तक आवंटित संस्थानों में अपना नामांकन करा सकेंगे।

वहीं 21 नवंबर तक संबंधित कालेज पोर्टल पर लागिन कर अंतिम रूप से सीट अद्यतन करेंगे। आवेदकों द्वारा नामांकन के बाद स्लाइड अप की प्रक्रिया के लिए आनलाइन आवेदन की अवधि भी 15 से 19 नवंबर के बीच होगी। जिन आवेदक का चयन प्रथम सूची में कहीं भी नहीं होता है तो उनके लिए नया विकल्प भरने अथवा पूर्व के विकल्प में परिवर्तन करने की अवधि 21 व 22 नवंबर तक हाेगी। वहीं 25 को सेकेंड सेलेक्शन लिस्ट भी जारी कर दिया जाएगा। सकेंड मेरिट लिस्ट के आधार पर 26 से 28 नवंबर के बीच नामांकन होगा। जबकि 29 नवंबर को थर्ड लिस्ट जारी की जाएगी। इसके अनुसार 30 नवंबर से एक दिसंबर के बीच नामांकन लिया जा सकेगा।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026